फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: इशांत भारद्वाज के भजनों पर नाचे भक्त

विज्ञापन
कठुआ में महामाई का गुणगान करते गायक ईशांत भारद्वाजसंवाद
विज्ञापन
शहर के वार्ड चार स्थित शिव शक्ति चंडी दरबार में महामाई के भव्य जागरण में रविवार की रात हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक इशांत भारद्वाज के आवाज का जादू खूब चला। इस दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले भजनों पर रात भर जागरण में मौजूद भक्त झूमते रहे। वहीं इस दौरान भारद्वाज ने पहली बार कठुआ में उन्हें मिले स्नेह का आभार जताया।
विज्ञापन

जागरण में मध्य रात्रि मंच पर आए भारद्वाज ने जब अपने मधुर कंठ से लोकप्रिय हिमाचली शैली में भजनों को प्रस्तुत करना शुरू किया तो वहां मौजूद हजारों भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान उनके मशहूर भजन जसोदा तेरा कानिहयां मिंजू जानी-जानी छेडेया और पैदले चलेया भोलया तेरे दरबार को भक्तों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें