फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महामाई का जागरण में रात भर झूमे भक्त

Mon, 21 Apr 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के वार्ड 7 स्थित अमर क्षत्रिय राजपूत सभा चौक पर बीती रात महामाई के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। 11वीं बार आयोजित जागरण के दौरान रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मां भगवती का दरबार आकर्षण का केंद्र बना रहा। बड़ी संख्या में उमड़े भक्तों ने रात भर चले जागरण के दौरान महामाई का गुणगान किया।
विज्ञापन


जागरण में गायक वर्षा जम्वाल ने अपनी मधुर आवाज में माता की भेंट प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। जागरण का शुभारंभ श्री गणेश वंदना के साथ किया गया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक माता रानी की भेंटे प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण के दौरान कलाकारों ने राधा-कृष्ण, वैष्णो माता, भगवान शिव और माता पार्वती की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर जागरण को भव्य बनाया। जागरण कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर साल होने वाले आयोजन को लोगों के सहयोग से किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें