बिलावर। भटोडी इलाके में चार दिन बाद बिजली सप्लाई बहाल होने से लोगों को राहत मिली। दरअसल वीरवार की शाम को इलाके में हुई मूसलाधार बारिश और आंधी तूफान की वजह से क्षेत्र के इलाकों में बिजली ढांचे को क्षति पहुंची थी और अलग-अलग इलाकों में चीड़ के पेड़ गिरने से बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए बिजली विभाग की टीम युद्ध स्तर पर कार्य कर रही थी। रविवार शाम 4 बजे लगभग 70 घंटे बाद भटोडी इलाके में बिजली सप्लाई बहाल होने से पंचायत की 5000 से अधिक आबादी ने राहत की सांस ली। संवाद