फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को अक्टूबर अंत तक मिलेगा ओपन एयर जिम पार्क

विज्ञापन
पार्क के लिए मिट्टी समतल करने का काम करते मजदूर। - संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। कस्बे में ओपन एयर जिम के साथ पार्क आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसे बनाने का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अक्टूबर के अंत तक यह पार्क लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

निकाय समिति और तहसील कार्यालय के बाहर बन रहे इस पार्क का कस्बे के लोगों को तो लाभ होगा ही, साथ ही दूरदराज के इलाकों से यहां आने वाले लोगों को भी ठंडी छांव में बैठने के लिए बेहतर जगह मिलेगी। उपजिला अस्पताल भी यहां से कुछ दूरी पर ही है। वहां आने वाले लोगों को भी इसका काफी फायदा होगा।
इसमें सैर करने के लिए अलग से ट्रैक, ओपन जिम, बच्चों के लिए झूले और लोगों के बैठने के लिए सीमेंट से बनी बेंच लगाई जाएंगी। रात के समय सैर करने के लिए हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था भी होगी। 30 लाख रुपयों की लागत से बनने वाले इस पार्क की चारदीवारी के बाद समतल करने का काम आखिरी चरण में चल रहा है। जबकि पानी, शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

-----
माई टाउन माई प्राइड में हुुआ मंजूर
सरकार की ओर से शुरू किए गए माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम के दौरान पिछले साल अक्टूबर में नगर पालिका समिति के प्रतिनिधियों ने यहां पार्क बनाने की मांग रखी थी। यहां मौजूद आरटीसी के एमडी अंग्रेज सिंह राणा ने इस प्रोजेक्ट को सरकार से मंजूर कराने का आश्वासन दिया। मंजूरी के बाद फंड रिलीज होने पर अप्रैल में इसे बनाने का काम शुरू कर दिया गया।
-----
30 लाख रुपये की लागत से बनेगा पार्क
मेरा कस्बा मेरी शान कार्यक्रम के तहत यहां आए अधिकारियों के सामने हमने पार्क की मांग की थी, जिसे सरकार ने पूरा कर दिया। 30 लाख रुपये की लागत से ये पार्क तैयार होगा। अक्टूबर के अंत तक यह लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। 50 फुट चौड़े और 200 फुट लंबे इस पार्क में ओपन जिम के लिए आठ उपकरण लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए चार झूले और 10 बड़ी लाइटें लगाई जाएंगी। इसका कस्बे के लोगों को तो फायदा तो होगा ही, विभिन्न इलाकों से तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन

- विजय शर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें