फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: टेड और देवल पंचायतों में कैपेक्स कार्यों का अधिकारी ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बिलावर शैलेंद्र कुमार ने बुधवार को संबंधित अधिकारियों के साथ पंचायत टेड और देवल का दौरा कर जिला कैपेक्स के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने विभिन्न कार्यों की मौके पर प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के पालन को लेकर जानकारी ली। बीडीओ ने मौके पर मौजूद ठेकेदारों से भी बातचीत की और उन्हें सभी चल रहे कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों और अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की देरी होने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें