फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले में डेंगू के अब तक 31 व मलेरिया के 21 केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में डेंगू और मलेरिया के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मेडिकल ब्लॉक बिलावर के गांव टिल्ला में मलेरिया का नया मामला सामने आने के बाद जिले में मलेरिया संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।
वहीं, डेंगू के अब तक 31 मामले सामने आ चुके हैं। नए मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और बचाव गतिविधियां तेज कर दी हैं।
बिलावर के टिल्ला गांव में एक व्यक्ति की मलेरिया रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्र में पहुंचीं। टीमों ने मरीज के घर के आसपास एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव करवाने के साथ लोगों को मलेरिया और डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया इंस्पेक्टर लोकेश राज ने बताया कि बिलावर में मलेरिया का नया मामला सामने आया है। प्रभावित क्षेत्र में बचाव के लिए लोगों के बीच जागरूकता गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें