फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबी क्रिकेट क्लब से हारा दिल्ली

Tue, 22 Dec 2015 01:47 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल चल रही छठी नार्थ जोन टी-20 पुलिस मार्टीयर्स क्रिकेट प्रतियोगिता में पिछले वर्ष की उपविजेता साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर ने केजी क्लब दिल्ली को तीन विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


दिल्ली की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दिल्ली के युवा बल्लेबाजों ने अच्छे हाथ दिखाना शुरू किए, लेकिन कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर तक क्रिज पर नहीं टिक सका।

टीम को चौथे ओवर में पहला झटका लगा जिसके बाद टीम ने संभलकर खेला शुरू किया। लेकिन बल्लेबाज रन गति पर ध्यान नहीं दे पाए और पूरी टीम 20 ओवरों में 98 रनों पर ही ढेर हो गई। हर्षित और ललित ने अपने गेंदों से ऐसा जाल बुना कि दिल्ली टीम के बल्लेबाज बेबस नजर आए।
विज्ञापन


डाट बाल और सिंगल के माध्यम से ही रन बनाए जा सके। टी-20 फारमेट के अनुसार दिल्ली की टीम नहीं खेल सकी। साबी क्रिकेट क्लब से हर्षित व ललित ने तीन तीन विकेट लिए।

जीत के लिए 99 रनों के विजय लक्ष्य को हासिल करने के लिए मैदान में उतरी साबी क्रिकेट क्लब ने 17.1 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। साबी क्रिकेट क्लब की ओर से काका ने 31 गेदों पर 23 रन बनाकर टाप स्कोरर रहे।

उन्होंने टीम को शुरुआती झटकों से उबारा और स्ट्राइक रोटेट करते रहे। टीम के लिए हर्षित ने भी 17 रनों का योगदान दिया। साबी क्रिकेट क्लब के हर्षित को 17 रन बनाने व तीन विकेट लेने पर मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें