फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पाटियों के कोविड टेस्ट कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एडीसी तिलकराज थापा ने की। इस कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से एडीसी ने क्षेत्र की सड़कों के बारे में विस्तारपूर्वक पूर्वक जानकारी हासिल की। इस मौके पर सभी अधिकारियों व लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए एसओपी और गाइडलाइंस का पालन करें। पोलिंग पार्टियों के कोविड टेस्ट के भी निर्देश दिए। एडीसी ने तीनों ब्लाकों के ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा केरनी को कठुआ से बसोहली पहुंचने वाली पोलिंग पार्टियों के कोविड-19 टेस्ट करने के निर्देश दिए। एडीसी ने बताया कि शीतलनगर के 14 पोलिंग स्टेशनों में पानी की व्यवस्था नहीं है, जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि पानी के टैंकर द्वारा इन पोलिंग स्टेशनों पर पानी की व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी सरकारी इमारत में कोई राजनीतिक गतिविधि न हो, मतदाताओं को सूची अपडेट कर कल तक उन्हें सौंपने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें