फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण की चुनाव प्रक्रिया पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई। नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन डीडीसी निर्वाचण क्षेत्र बसोहली से जहां एक उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया है वहीं बिलावर से दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए हैं। ऐसे में तीसरे चरण के इन दोनों ही निर्वाचण क्षेत्रों से अब 12-12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

उधर, पंचायत उपचुनाव में तीसरे चरण के भूंड ब्लाक से तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। शनिवार को एक उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया। बिलावर ब्लाक से चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां भी एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिया है। पंच के रिक्त पदों के लिए बसोहली निर्वाचन क्षेत्र के लिए पलाही से एक ही नामांकन हुआ है। ऐसे में उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुका है। भूंड ब्लाक में पंच की दो सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिनमें से एक सीट पर उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुका है, जबकि एक सीट पर दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बिलावर ब्लाक में पंच की एक सीट के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें