फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: धूम धाम से मनाया गया अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक दशहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। देश एवं दुनिया भर की ही तरह मंगलवार को भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ नगर में भी अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

इस उपलक्ष में शाम चार बजे जिला सनातन धर्म सभा की तरफ से गीता भवन से प्रधान क्षेत्र पाल शर्मा, सचिव अमरीश कुमार और अन्य पदाधिकारियों की अगुवाई में श्रीराम लक्ष्मण हनुमान जी के साथ वानर सेना की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसके साथ बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए नगर के विभिन्न भागों से होती हुई सर्वप्रथम दुर्गा माता मंदिर जेल पहुंचीं। जहां श्रीराम लक्ष्मण हनुमान ने शस्त्र पूजन किया। जिसके बाद शोभा यात्रा नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। जहां सभी समुदायों के हजारों लोग पहले से ही दशहरा देखने के लिए उपस्थित थे। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आतिशबाज़ी के बाद रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस अवसर पर जिला विकास उपायुक्त पुंछ अशोक कुमार शर्मा, एसएसपी पुंछ वैभव मीणा मुख्य अतिथि के ताैर पर माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें