बसोहली। पंतेड इलाके में वार्षिक दंगल की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। बुधवार को दोपहर 4 बजे के बाद इस महादंगल की शुरुआत होगी। कार्यक्रम में भाजपा नेता पीसी शर्मा मुख्य अतिथि, जबकि संगठन मंत्री विशेष अतिथि होंगे।
दंगल कमेटी के आयोजक संकेत शर्मा ने बताया कि पूरे उपमंडल में केवल पंतेड इलाके में ही दंगल की माली की रकम सबसे ज्यादा होती है। इसमें दूर-दूर से नामी पहलवान शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
बुधवार को दंगल से पूर्व कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। रोचक मुकाबला अंतिम चरण में शुरू होगा। यहां छोटी व बड़ी माली की दंगल के लिए दो दिग्गज पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। संवाद