बिलावर में होने वाले श्री हनुमान दंगल रस्म अदा करने के लिए ध्वजारोहण करते दंगल कमेटी के सदस्य।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। कस्बे में जून महीने में होने वाले वार्षिक हनुमान दंगल का आयोजन इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते नहीं हो सका। दंगल कमेटी के आयोजकों ने हनुमान शिला के पास झंडा गाड़ कर रस्म को पूरा किया। साथ ही, अखाड़े में छोटे-छोटे पहलवानों की कुश्तियां करवाई गईं, जिन्हें आयोजकों की ओर से नगद पुरस्कार दिया गया।
हनुमान दंगल कमेटी के प्रधान पुष्पेंद्र गुप्ता ने बताया कि महामारी के चलते इस वर्ष भी दंगल का आयोजन नहीं किया जा सका। पिछले वर्ष भी दंगल का आयोजन नहीं किया जा सका था। फिर भी परंपरा को पूरी करने के लिए कमेटी की ओर से छोटे-छोटे पहलवानों की खुशियां कराई गईं और हनुमान शिला के पास झंडा गाड़ कर रस्म को पूरा किया गया है। इस मौके पर दंगल कमेटी के सदस्य, सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्णचंद, पार्षद जगमोहन गुप्ता, नगर कमेटी बिलावर के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, अमन गुप्ता, धर्मपाल, गणेश चंद्र, रवि कांत सहित सोनू गुप्ता मौजूद रहे।