फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डोडा के नदीम पहलवान ने जीता बड़ी माली का मुकाबला

Wed, 11 Jun 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। पंचायत आमुआला में सोमवार शाम वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें डोडा के नदीम पहलवान ने दिल्ली के सुनील पहलवान को हराकर बड़ी माली का मुकाबला जीता। दंगल में इस वर्ष 50 कुश्तियां करवाई गईं, जिनको देखने पहुंचे करीब 2,000 दर्शकों ने खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन

पंचायत के पूर्व सरपंच मनोहर लाल गुप्ता ने बताया कि दोनों पहलवानों ने करीब 10 मिनट तक बेहतरीन मल्ल युद्ध का प्रदर्शन किया। इस कुश्ती ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस मुकाबले में विजेता रहे डोडा के नदीम पहलवान को 51,000 रुपये और उपविजेता रहे सुनील पहलवान को 30,000 रुपये इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया।
इससे पहले शाम पांच बजे दंगल की शुरुआत की गई। इस वर्ष के दंगल में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू व कश्मीर सहित पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से आए करीब 200 पहलवानों ने भाग लिया। दंगल को शांतिपूर्वक तरीके से सफल बनाने के लिए आयोजकों ने पुलिस प्रशासन, जल शक्ति विभाग और बिजली निगम का भी सहयोग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें