फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कोर्ट में 23 जून तक रहेंगी छुट्टियां, अति आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए रोटेशनल अदालतों की व्यवस्था की गई

Wed, 11 Jun 2025 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गर्मियों के अवकाश के कारण जिले की मुंसिफ कोर्ट बनी को छोड़कर शेष सभी अदालतें मंगलवार को दूसरे दिन भी बंद रहीं। इस कारण वकीलों और मुवक्किलों से भरे रहने वाले न्यायालय परिसर में पूरा दिन सन्नाटा रहा। हालांकि अति आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए जिलेभर में रोटेशनल स्तर पर अदालतों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर व लद्दाख उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, जहां मुंसिफ कोर्ट बनी को छोड़कर जिले की शेष अदालतों में नौ से 23 जून तक गर्मियों का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
इन छुट्टियों के दौरान उच्च न्यायालय की ओर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को अपने अधिकार क्षेत्र के अत्यावश्यक आपराधिक मामलों के निपटान के लिए उपयुक्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि अति आवश्यक मामलों को सुना जा सके।
विज्ञापन

इसी व्यवस्था के तहत जिला न्यायालय परिसर में अति आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए नौ और 10 जूनको जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट नीना ठाकुर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में उपस्थित रहीं।
वहीं, अगले तीन दिनों के लिए जिला न्यायालय परिसर में 11 से 13 जून तक मुंसिफ कठुआ वीरेन मगोत्रा मामलों को सुनने के लिए उपस्थित रहेंगे। जून 14 से 16 तक अति आवश्यक मामलों को लेकर मुंसिफ महानपुर कंगना गुप्ता सुनवाई करेंगी जबकि 17 से 19 जून तक मुंसिफ हीरानगर मीरा बंगोत्रा मामलों की सुनवाई करेंगी। मुंसिफ बिलावर प्रशांत कुमार 20 से 23 जून तक अदालत बिलावर में उपस्थित होकर मामलों की सुनवाई करेंगे।
इसके अलावा जिला न्यायालय परिसर में सभी स्तर के मामलों की सुनवाई के लिए पहले सप्ताह अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश और दूसरे सप्ताह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें