बिलावर। मनकोटिया राजपूत बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन 17 अप्रैल रविवार को होगा। वार्षिक मेल के सफल आयोजन के लिए बिरादरी की ओर से तैयारियां शुरू हैं। मनकोटिया राजपूत बिरादरी के महेंद्र सिंह, कमल देव सिंह, बलदेव सिंह, युद्धवीर सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को बिरादरी की कुलदेवी महाकाली मंदिर रामकोट में जागरण होगा। 17 अप्रैल को कुलदेवी के मंदिर में हवन के बाद भंडारा होगा।
मनकोटिया बिरादरी के सदस्यों ने बताया कि वार्षिक मेल में देश के कई राज्यों से बिरादरी के सदस्य कुलदेवी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों से सदस्य वार्षिक मेल पर आते हैं। उन्होंने कहा कि कुलदेवी स्थान के पास वार्षिक मेल पर भंडारा भी होगा। मनकोटिया बिरादरी के पदाधिकारियों ने सभी बिरादरी के लोगों से आवाहन किया है कि वह परिवार सहित वार्षिक मेल में पहुंच कर पुण्य के भागीदार बने। संवाद