कठुआ। पुलिस मार्टियर्स क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनाई गई शहीद गैलरी में जांबाज जवानों के फूलों से सजे चित्र को देखते ही परिजनों की आंखें नम हो गईं। श्रद्धांजलि देने के वक्त वह भावुक नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हजारों युवाओं ने पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों में सेवाएं देने के दौरान आतंकवाद से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्हीं की वजह से आज हमें ऐसा वातावरण मिला है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्य मौजूद रहे। संवाद