फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाहों, मस्जिदों और आसपास में पानी, बिजली सुविधा सुनिश्चित करें विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए डीसी कार्यालय परिसर के सम्मेलन हॉल में अधिकारियों और मस्जिद समितियों के सदस्यों की बैठक हुई। इस दौरान पर्व मनाने की विभिन्न व्यवस्थाओं की तैयारियां पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी राहुल यादव ने संबंधित विभागों को जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों और उसके आसपास पानी की आपूर्ति, निर्बाध बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था और उचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डीसी ने सीईओ नगर परिषद कठुआ को शहर और ईदगाह में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं सहायक निदेशक जनवितरण विभाग और लीगल मेट्रोलॉजी विभाग को आवश्यक वस्तुओं की दरों और गुणवत्ता की जांच करने और अधिक शुल्क लेने और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने कठुआ के एएसपी को कस्बे में निर्धारित स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को सुचारू यातायात नियमन के लिए जाम संभावित स्थानों पर यातायात कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मस्जिद समितियों के प्रतिनिधियों को डीसी ने ईद की नमाज के दौरान सभी कोरोना एसओपी का पालन करने के लिए कहा। बैठक में एडीसी अतुल गुप्ता, एएसपी रमेश चंद्र कोतवाल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें