फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 10 हजार लगाए जाएंगे चिनार के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज के नजदीक मट्ट स्थान और उपजिला चिकित्सालय परिसर में शनिवार को पौधे लगाए गए। अभियान वन विभाग के इको टास्क फोर्स द्वारा चलाया गया।
विज्ञापन

एडीसी तिलक राज थापा समेत तहसीलदार अमन आनंद, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निधि कोतवाल, डीएफओ वन विभाग रविंद्र सिंह, डीएफओ इको टास्क फोर्स अश्वनी, खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा केरनी व विद्यार्थियों ने पौधे रोपे।
वन विभाग के डीएफओ रविंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 10 हजार चिनार के पौधे लगाए जाएंगे। वहीं कुल डेढ़ करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य विभाग ने रखा है। शनिवार को विद्यार्थियों और अधिकारियों ने करीब 80 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
विज्ञापन

एडीसी ने इको टास्क फोर्स के डीएफओ से कहा कि पंचायत पलाही के मट्ट में बायोटेक्निकल गार्डन स्थापित करने हेतु जरूरी कदम उठाएं। बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था पर भी विचार करें। गार्डन को इको टास्क फोर्स द्वारा बनाया जाएगा, जिसकी देखरेख राजकीय डिग्री कॉलेज करेगा। इस गार्डन के बनने से राजकीय डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले बॉटनी के छात्रों को रिसर्च करने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि रंजीत सागर झील के पास 50 कनाल भूमि खाली पड़ी है। वहां खाली पड़ी सरकारी भूमि के साथ इस भूमि पर भी पौधरोपण करने के लिए कहा। इससे मिट्टी का कटाव और भूस्खलन को रोका जा सकता है। वन विभाग के डीएफओ को फलदार पौधे लगाने के लिए कहा, ताकि बंदर जंगल का रुख करें। उधर, उपजिला चिकित्सालय परिसर में भी पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें