फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत निकाली साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले वर्ष आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में शुरू आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ शीतल ने हरी झंडी दिखाकर 60 युवाओं को रवाना किया। इसमें कस्बे के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम से शुरू हुई रैली कस्बे से होते हुए किला माता मंदिर से होकर वापस स्टेडियम में संपन्न हो गई। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि साइकिल यात्रा का उद्देश्य देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चल रहे अमृत महोत्सव की जानकारी देना है। इस मौके पर जेडपीईओ योगराज शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें