आयुष विभाग की ओर से चंदवा पंचायत में वीरवार को शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई। इसी दौरान 125 लोगों के स्वास्थ्य की जांच के बाद उन्हें मुफ्त आयुर्वेदिक दवाइयां दीं। डॉ संजीत शर्मा ने कहा कोरोना को हराने के लिए देशभर में टीकाकरण तेजी से चल रहा है। लेकिन जहां अब तक टीकाकरण नहीं हुआ है उन्हें कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए। मास्क और दो गज की दूरी कभी न भूलें।
डॉ रूही शर्मा ने कहा कोरोना वायरस से मुकाबला करने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना बेहद जरूरी है। आयुर्वेदिक दवाइयों के जरिए इन लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत किया जाए इसी उद्देश्य से विभाग कोरोना काल से लेकर अब तक लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा अब तक कई शिविर लगाकर लोगों में मुफ्त दवाइयां बांटी जा चुकी हैं और सिलसिला जारी है। यहां मौजूद सरपंच भावना जसरोटिया ने शिविर के लिए आयुष विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया।