फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 55वीं पुण्यतिथि पर दयाला चक में कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के बाद सुभाष गुप्ता ने कहा कि जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को आज पूरा देश याद कर रहा है। वह विनम्र होने के साथ ही मजबूत नेता भी थे। आज वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सुभाष गुप्ता ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि किसान अपने अधिकारों के लिए कड़कती ठंड में सड़कों पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी पीड़ा समझने की बजाय उन्हें अपनी ताकत दिखा रही है। देश के अन्नदाता के साथ पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। सरकार को अहंकार छोड़ कर किसानों की मांगों को मानते हुए तीनों कृषि कानून रद्द करने चाहिए। इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा, रमेश कुंडल, प्रवीण भगत, गगनदीप प्रजापति, जुगल किशोर बाली, नरेंद्र सिंह राठौर, सतपाल शर्मा, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें