फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

हीरानगर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम चड़वाल मोड़ चौक के पास एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिना नंबर का ट्रैक्टर जम्मू से पठानकोट की ओर जा रहा था कि चड़वाल मोड़ के पास मोटरसाइकिल (पीबी58जी 1043) से टक्कर हो गई। इससे मोटरसाइकल पर सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को हीरानगर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने घायलों को जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया, जहां पहुंचने के बाद एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्मजीत पुत्र संसार चंद निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। घायल शक्ति सिंह पुत्र जरमेज सिंह निवासी पठानकोट उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें