फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब टेक्सटाइल मिल को अस्थिर करने का हो रहा प्रयास : प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। हाल ही में आठ घंटे के बजाय 12 घंटे की सेवा और रात्रि पाली में महिला कर्मचारियों की सेवा लेने के विरोध को चिनाब टेक्सटाइल मिल्स (सीटीएम) प्रबंधन ने मिल को अस्थिर करने का प्रयास बताया है। वीरवार को सीटीएम के संयुक्त कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र कुमार पटनायक व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार झा ने इस संबंध में पत्रकारवार्ता की।
उन्होंने कहा कि मिल में महिला सशक्तीकरण और प्रबंधन के प्रयासों के तहत विशेष कदम उठाए गए हैं। झा ने बताया कि कंपनी ने महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार प्रदान करने के प्रयास किए हैं। पिछले एक वर्ष से महिलाओं को रात्रि पाली में नियोजित किया जा रहा है। एक मार्च 2025 से एक यूनिट को आठ घंटे रोटेशन शिफ्ट में चलाने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पटनायक ने कहा कि आर्थिक संकट के बावजूद मिल को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। उन्होंने कंपनी की उत्पादन प्रक्रिया में शरारती तत्वों की ओर से उत्पन्न बाधाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गतिविधियां उद्योग के अनुशासन और गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव डाल सकती हैं। उन्होंने कहा कि चिनाब टेक्सटाइल मिल्स जम्मू-कश्मीर का सबसे बड़ा प्लांट है और इसे अस्थिर करने के प्रयास निंदनीय हैं। प्रबंधन संस्थान की स्थिरता बनाए रखने का संकल्पबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें