बनी क्षेत्र के जोड़ेयां माता मंदिर में नवरात्र के चौथे दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध किए।
नवरात्र के चौथे दिन जोड़ेयां माता मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रांगण में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिलीं।
विज्ञापन
मंदिर कमेटी के अशोक ने बताया कि बनी क्षेत्र में माता के प्रमुख दो स्थानों जोड़ेयां माता मंदिर और दौला माता मंदिर में हर साल नवरात्र में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस के जवान मुस्तैदी से जुटे रहे।