फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू और लैवेंडर फार्म के लिए सरथल और ढग्गर में जमीन चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बनी सब डिवीजन में इस बार आलू की बंपर पैदावार को देखते हुए कृषि विभाग अब सरथल और डुग्गन ब्लॉक के इलाकों को आलू फार्म के रूप में विकसित करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

तीन दिवसीय बनी दौरे पर पहुंचे मुख्य कृषि अधिकारी ने सब डिवीजन के विभिन्न इलाकों में बैठक के उपरांत किसानों से विचार विमर्श के बाद सरथल, ढग्गर, भुरड़ी इलाकों में आलू फार्म के लिए जगह चिन्हित की हैं। इसके अलावा ट्रायल के तौर पर लगाए गए लैवेंडर के सफल परिणाम को देखते हुए लैवेंडर कलस्टर के रूप में भी क्षेत्र को विकसित करने की तैयारी की गई है।
10 साल की अवधि के बाद कृषि विभाग ने अपने मधुमक्खी पालन फार्म को भी एक बार फिर सरथल की ओर स्थानांतरित कर दिया है। कुदरती खूबसूरती और खुशनुमा मौसम के अलावा क्षेत्र का वातावरण कृषि, हार्टिकल्चर और एपीकल्चर के लिए मुफीद है। ऐसे में विभाग किसानों की आय को बढ़ाने की लिए इन कमाऊ फसलों की ओर उनका ध्यान खींचने में जुट गया है।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि सरथल और ढग्गर में सौ-सौ कनाल से अधिक जमीन आलू फार्म के लिए चिन्हित की गई हैं, जिससे पहाड़ी आलू के बीज इन्हीं इलाकों में तैयार किए जा सकेंगे। और, उन्हें बेहतर बाजार भी उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके अलावा लैवेंडर की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों की पहचान करने के साथ उनके जागरूक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें