फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबने से युवक की मौत

Sun, 29 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बसोहली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
पंचायत पलाई के गांव कठियारा में नाले में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम फैल गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनीष कुमार (18) शनिवार को सुबह 11 बजे मवेशी चराने के लिए गया था। देर शाम तक वह जब घर नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने खोजबीन की।

इसी दौरान गांव के पास के नाले के किनारे उसके कपडे़ और चप्पल मिली। इसके बाद नाले में उसकी खोजबीन शुरू की गई। काफी देर बाद उसका शव बरामद कर लिया गया। मामले की खबर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को उपजिला अस्पताल बसोहली के शवगृह में रखवाया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें