फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

Sat, 12 Dec 2015 01:43 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पर्वतीय इलाकों में हुई भारी बर्फबारी से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। बनी तहसील की पर्वतीय चोटियों पर वीरवार से रात तक बर्फ के फाहे गिरे, जिससे सफेद चादर बिछ गई।
विज्ञापन


निचले इलाकों में बारिश के बाद से ही पूरा जिला शीतलहर की चपेट में चला गया है। शुक्रवार को दोपहर के समय मौसम खुलने से आसपास के पहाड़ों पर बर्फबारी का नजारा देखते ही बनता था।

जिले के पर्वतीय इलाके मंदी धार, चंडियार, छत्तरगलां, कमलो गलां, ढग्गर, जोड़ेयां पर्वत की चोटी, संदरून, खद्दर कलोड़ और सटे इलाकों में एक फुट तक बर्फबारी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दूर दराज के इलाकों में तीन से चार फुट तक बर्फ पड़ी है। इससे ठंड के अहसास में बढ़ोत्तरी हो गई। मौसम की करवट को देखकर माना जा सर्दी का प्रकोप और बढ़ सकता है।

कठुआ शहर और आसपास के इलाकों में दोपहर तक बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम खिलने के साथ ही सर्द हवाओं ने जोर पकड़ लिया। मौसम की ताजा करवट से तापमान में भी अचानक गिरावट दर्ज की गई।

शुक्रवार को कठुआ का अधिकतम तापमान अठारह डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बनी का तापमान सात डिग्री और न्यूनतम माइनस दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बनी तहसील में जहां दिन का तापमान बढ़ेगा वहीं रात का तापमान आने वाले दिनों में माइनस के आंकड़े के आसपास ही रहने की संभावना है। इससे मैदानों में मौसम और ठंडा हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें