फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार से हमले में दो जख्मी

Fri, 02 Sep 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ कठुअा
विज्ञापन
युवक पर हमला
विज्ञापन
बुधवार रात ग्यारह बजे के करीब औद्योगिक क्षेत्र से सटे इलाके में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेजधार हथियार से किए गए हमले में दो लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रात ग्यारह बजे के लगभग रेलवे मार्ग से सटे इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से दो जगहों पर वारदात को अंजाम दिया। पहले हमले में विक्की निवासी लाहड़ी बिलावर और दूसरे हमले में मुन्ना निवासी बिहार जो वर्तमान में एक सीमेंट इकाई में काम करता है, हमले में बुरी तरह घायल हुए हैं।

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलने पर हटली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बुरी तरह से लहूलुहान घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घायल इस समय कुछ भी बताने की स्थिति में नही हैं। ऐसे में उनके बयान के बाद ही मामला दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें