फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, तीन लोग गंभीर रूप

Sat, 06 May 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसोहली के हट्ट माशका इलाके में शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार खजूरा इलाके से ट्रैक्टर ट्राली हट्ट की ओर जा रही थी। ट्रैक्टर पर रेत के ढेर के ऊपर एक बाइक भी लादी गई थी। इसी बीच कच्ची सड़क पर बाइक फिसलता देख जैसे ही चालक ने पीछे मुड़कर देखा कि ट्रैक्टर ट्राली पास की पहाड़ी से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में तीन लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायलों की पहचान छोटू राम, संजय और दिनेश दत्त तीनों निवासी खजूरा के रूप में हुई है। घायलों को पहले तो इलाके से सटे हिमाचल के एनएचपीसी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जिसके बाद प्राथमिक उपचार देकर उन्हें डलहौजी रेफर कर दिया गया। घायलों की स्थिति नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें