मृतक छात्रा की उम्र करीब बीस साल बताई जा रही है, जो अपनी बुआ के घर आई हुई थी।
गांव गूंद में मंगलवार की दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में स्टोव फटने से एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शाम को उसने आखिर दम तोड़ दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गूंद की रहने वाली 56 वर्षीय कांता देवी उस समय आग की चपेट में आ गई, जब वह घरवालों के लिए दोपहर का खाना बनाने के लिए रसोई में स्टोव जलाने लगी। अचानक स्टोव धमाके के साथ फट गया, जिससे कांता का शरीर देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया।
परिवार के लोगों ने जब तक आग बुझाने का प्रयास किया तब तक वह 90 फीसदी तक झुलस चुकी थी। किसी तरीके से आग पर काबू पाया और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते जम्मू रेफर कर दिया।
डाक्टर ने बताया कि महिला करीब नब्बे प्रतिशत तक झुलस गई है। स्थिति चिंताजनक है। इस संबंध में नगरी चौकी प्रभारी अश्विनी ने बताया कि उन्हें दोपहर पौने दो बजे हादसे की जानकारी मिली। उसके बाद उन्होंने परिजनों और गांव के पूर्व सरपंच से बात की। स्टोव फटने से आग लगने की बात सामने आई है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।