फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के लिए प्रदशन

Thu, 14 Jan 2016 01:14 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षर भारत मिशन के तहत नियुक्त युवाओं ने जम्मू एंड कश्मीर साक्षर भारत मिशन इंप्लाइज फोरम के बैनर तले वेतन सहित अन्य मांगों के लिए बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द प्रोजेक्ट निदेशक की नियुक्ति करने की मांग की।
विज्ञापन


फोरम के प्रदेश अध्यक्ष इशफाक अहमद ने कहा कि वर्ष 2009 में केंद्र सरकार द्वारा देशभर में साक्षर भारत मिशन की शुरुआत की गई थी। राज्य में भी स्टेट लिटरेसी मिशन का वर्ष 2010 में गठन कर प्रेरक, ब्लाक व डिस्ट्रिक्ट को-आर्डिनेटर को पंचायत, ब्लाक व जिला स्तर पर नियुक्ति किया गया था।

सरकार ने वर्ष 2017 तक इस कार्यक्रम को बढ़ा दिया है, लेकिन इस कार्यक्रम के तहत नियुक्ति किए गए युवाओं को मात्र 2000 रुपये भत्ता दिया जाता है।

उच्च शिक्षित युवा इसमें काम कर रहे हैं, लेकिन उनका भविष्य पूरी तरह से अंधकारमय है। सरकार ने इस कार्यक्रम को गंभीरता से नहीं लिया। प्रदर्शनकारियों में पूजा कोतवाल, बबीता सलारिया, हरीश मेहरा, जवाला सिंह, संजीव कुमार, मोना भाटिया, राहुल शर्मा, नरेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें