गांव खरकड़ा से हटली की ओर जा रही एक बारात में शामिल बाराती आपस में लड़ पड़े। बारातियों में हुई इस लड़ाई में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत बिगड़ती देख डाक्टरों ने उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानाकरी के अनुसार रुई दास निवासी खरकड़ा बारात के साथ हटली जा रहा था। हटली मार्ग पर रेलवे फाटक के पास योगराज और उसके भाई की रुईदास के साथ लड़ाई हो गई। हाथापाई से शुरू हुए इस झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया और बात हाथापाई से बढ़कर पत्थरबाजी तक पहुंच गई।
पत्थर चलते देख बारातियों में से ही किसी ने तीनों को छुड़वाया और रुईदास को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे हैं।