राजबाग के निकटवर्ती उज्ज दरिया में पुलिस ने एक शव को बरामद कर कब्जे में ले लिया। अज्ञात व्यक्ति की क्षत विक्षत शव को पुलिस ने जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। अभी तक उसकी पहचान नही हो पाई है।
सिटी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने बताया कि पानी में गलने की वजह से शव की पहचान कर पाना भी मुनासिब नहीं हो पा रहा है। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि शव बहकर उज्ज दरिया के नीचले इलाके में पहुंचा है। वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।