फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए युवक को मिली जमानत

Wed, 16 Mar 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला/ कठुअा
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
सोमवार को सेना की वर्दी में संदिग्ध रूप से घूमते हुए पकड़े गए युवक पर पुलिस ने आवारागर्दी का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद उसे प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां उसे बेल मिल गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उससे देर रात तक पूछताछ की जाती रही और देर रात ही उस पर आवारागर्दी का मामला भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सन्नी कुमार जिसे सोमवार सेना ने जिला सचिवालय के पास काबू किया था। उससे पुलिस ने देर रात तक पूछताछ करने के बाद सोमवार को आवारागर्दी का मामला दर्ज किया। इसके बाद मंगलवार को उसे प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने उससे सवाल जवाब किए और बेल दे दी। बाद में युवक अपने परिवार वालों के साथ घर चला गया।

सिटी पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने सेना की वर्दी जैसी ट्राउजर पठानकोट से खरीदी थी। उसे जिला में सेना की वर्दी पर बैन के बारे में जानकरी नहीं थी और वह ट्राउजर पहनकर शहर में घूम रहा था।
विज्ञापन


इसके बाद सेना के जवानों ने उसे जिला सचिवालय के पास सोमवार को पकड़ा था। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को उसकी दीदी और परिवार के अन्य सदस्य भी थाने आए थे। इससे उन्होंने उसकी पहचान की और उसके द्वारा बताई जा रही बातों का मिलाप किया गया। मंगलवार को जिला सचिवालय में उसे प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें