फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पालीटेक्निक कालेज के छात्र की मौत

Thu, 01 Sep 2016 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दियालाचक छलां मार्ग पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। युवक अमन शर्मा जम्मू स्थित पालीटेक्निक कालेज का विद्यार्थी था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक युवक अमन शर्मा उर्फ अम्मू बस की छत पर सवार था। इसी बीच बस के ऊपर से गुजर रही पेड़ की टहनी उसके सिर से टकरा गई। इस हादसे में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। सवारियों से भरी बस में युवक को डालकर उसे उपजिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार डिंगा अंब का रहने वाले अमन शर्मा उर्फ अम्मू जम्मू स्थित पालीटेक्निक कालेज का विद्यार्थी था। दियालाचक की ओर जाने वाली बस में सुबह साढ़े छह बजे के लगभग भारी भीड़ थी। इसे देखते हुए अमन के साथ अन्य युवक भी बस की छत पर सवार हो गए। सल्लन गांव के नजदीक बस के ऊपर से गुजर रही पेड़ की एक शाखा अमन के सिर से जा टकराई।
विज्ञापन


आनन-फानन में उसी बस से अमन को उपजिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ट्रैफिक विभाग ने शहर में कई बार वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया, लेकिन वे कुछ पैसे ज्यादा कमाने के चक्कर में ओवरलोडिंग करना नहीं छोड़ रहे हैं। बार-बार होने वालेे हादसों से स्‍थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस हादसों को रोकने के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें