फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात से लौट रही कार ट्रैक्टर से टकराई, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। रविवार देर रात बारात से लौट रही एक कार देवल के नजदीक ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपजिला अस्पताल बिलावर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। बुरी तरह से घायल सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है जिनमें से दो ही हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात साढ़े ग्यारह बजे के लगभग एक ब्रेजा कार और एक ट्रैक्टर की आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार जहां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचा है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार में सवार पांच लोगों के अतिरिक्त ट्रैक्टर चालक भी बुरी तरह से घायल हुआ। आसपास के लोग फौरन मदद के लिए दौड़े। सभी घायलों को उपजिला अस्पताल बिलावर में भर्ती कराया गया, जिनकी पहचान बसोहली के रहने वाले 23 वर्षीय साहिल बलौरिया 24 वर्षीय रविंदर सिंह 22 वर्षीय पंकज गुप्ता, बिलावर का रहने वाला 23 वर्षीय प्रणव रतन पाल, बनहोड का रहने वाला 24 वर्षीय सुनील सिंह और ट्रैक्टर चालक 26 वर्षीय गुलजार अहमद वार्ड नंबर-1 बिलावर के रहने वाले के रूप में हुई है। बिलावर पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, घायलों की बिगड़ती हालत को देखते हुए देर रात ही उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें