कठुआ/हीरानगर। बुधवार सुबह झज्जर कोटली में आतंकी वारदात के बाद कठुुआ जिला हाई अलर्ट पर है। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कड़ी नाकेबंदी की गई है। इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाले सभी संपर्क मार्गों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बुधवार सुबह नेशनल हाईवे पर लगाए गए नाकों के दौरान हर आने-जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी का सिलसिला जारी रहा। कठुआ शहर की इंट्री के विभिन्न रूट पर भी पुलिस पहरे को कड़ा करते हुए नाके लगाए गए। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा पहरे को कड़ा करने के साथ ही हर आने जाने पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आतंकी घुसपैठ के पुराने रूट पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है। शहर के महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा को भी चाक चौबंद कर दिया गया है। बॉर्डर डीएसपी रविंद्र सिंह ने बताया कि सब डिवीजन के हर नाके पर पुलिस के जवान पूरी तरह से सतर्क हैं। हाईवे से लेकर सीमावर्ती पुलिस पोस्टों में भी नाकेबंदी बढ़ा दी गई है। हर आने जाने वाले पूरी निगरानी रखी जा रही है।