फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राउन शुगर सहित एक गिरफ्तार।

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के व्यापार को रोकने के लिए जिला पुलिस के अभियान को आगे बढ़ाते हुए मढीन पुलिस ने 40 ग्राम ब्राउन शुगर सहित एक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी विशाल कुमार ने अपनी टीम के साथ भट्ठल चक में नाका लगाया। जहां गाड़ियों की रूटीन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक युवक यहां से गुजर रहा था जिस पर पुलिस को संदेह हुआ और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उससे 40 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। तुरंत पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान आशिक अली निवासी भट्ठल चक के रूप में हुई। जिस पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें