फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और स्कूटर की टक्कर में एक की मौत एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की रात कार और स्कूटर में हुई टक्कर के कारण स्कूल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे पर रात को स्कूटर पर सवार गौरव और शिवदेव पुत्र आनंद लाल निवासी पंदराड़ जब लोगेट मोड़ के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने स्कूट को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटर पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टरों ने शिवदेव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गौरव को प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने के चलते जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। मृतक वर्तमान में इंदिरा कालोनी कठुआ में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें