फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडोरी में क्रशर पर प्रशासन की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पंडोरी में उज्ज दरिया में खनन के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार देर रात औचक छापेमारी की। जिला उपायुक्त रोहित खजूरिया के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम ने मौके पर क्रशर के एक लोडेड टिप्पर को जब्त किया। इसके साथ ही डीसी कठुआ ने क्रशर की बिजली काटने और दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी कठुआ ने बताया कि राज्यपाल के निर्देश के बाद खनन की जांच की जा रही है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को वो पंडोरी पुल के नजदीक उज्ज नदी से खनने की जांच के लिए क्रशर पर पहुंचे थे। मौके पर ही क्रशर को बंद किया गया है और एक गाड़ी को भी जब्त किया गया है। इसकी जांच की जाएगी कि यह क्रशर कितनी देर से जारी था। लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अन्य क्रशरों की भी जांच की जाएगी। जहां भी अवैध खनन पाया जाएगा उसे बंद करवा दिया जाएगा। इससे पहले रात साढ़े आठ बजे के लगभग प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हुई जब दल बल के साथ प्रशासिनक अमला पंडोरी की ओर रवाना हुआ। रात साढ़े नौ बजे के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि टिप्पर चालक और क्रशर में मौजूद कुछ लोग प्रशासनिक टीम की दबिश भांपते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें