फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सिटी थाना के अीधन पड़ते वार्ड बारह में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को जब पता चला तो उसे जिला अस्पताल ले आए, लेकिन डाक्टरों ने युवती को मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने भी इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वार्ड बारह की रहने वाली बाइस वर्षीय सोनिया ने वीरवार दोपहर दो बजे के करीब अपने घर पर ही फंदा लगा लिया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने दो बार उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटया तो सोनिया ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने समझा कि वह सो रही है। लेकिन जब अधिक देर हो गई तो उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि सोनिया फंदे से लटकी हुई थी। उन्होंने फौरन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित किया। इसके बाद मौके पर आई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें