कठुआ। शहर से कुछ दूर स्थित दो विभिन्न गांवों में संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवतियों ने द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों को उपचार के जिए जिला अस्पताल कठुआ लाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते गांव धनहोड़ का है। जहां शबनम पुत्री रतन सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल कठुआ ले आए। जहां पर डाक्टरों ने उसका पेट साफ किया और अपनी निगरानी में रखा। दूसरा मामला गांव सकते चक का है। सिटी थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते गांव सकते चक में युवती रितु बाला पुत्री सोमराज निवासी लच्छीकोट ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। बिगड़ी हुई तबीयत के साथ उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उपचार के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। लखनपुर और कठुआ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।