कठुआ। जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को दो विभिन्न सड़क हादसों में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के बाद उसे डाक्टरों ने अपनी निगरानी में रखा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरोट मोड़ के पास जब एक कार गांव को जाने के लिए मुड़ रही थी तो सामने से आ रहे ट्राले से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर पर चढ़ गई, लेकिन इस टक्कर में किसी को चोट नहीं आई। हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे और दोनों सकुशल बच गए। एक अन्य हादसे में कार और स्कूल की टक्कर में एक व्यक्ति बलवीर सिंह पुत्र तेज राम निवासी खरोट घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ लाया गया। जहां पर उपचार के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।