फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने पड़े घर पर चोरी की

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर और आसपास के इलाकों में चोरी की वारदातों में इजाफा होना शुरू हो गया है। गत दिवस दुकान में चोरी के मामले के बाद शुक्रवार सुबह गोविंदसर गांव में चोरी का ताजा मामला प्रकाश में आया है। हालांकि चोर अपनी जैकेट घर में ही भूल गया है और पुलिस उसे सुबूत के तौर पर अपने साथ ले गई है। इसके साथ ही मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सतवीर सिंह के घर पर चोरों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब घर पर कोई भी नहीं था। सतवीर की भाभी ने बताया कि दो दिन पूर्व ही वह घर पर झाडू लगाने के लिए आई थी, क्योंकि सतवीर बाहर काम करता है और कभी-कभी ही घर पर आता है। ऐसे में दो तीन दिन के बाद घर में साफ सफाई के लिए वह आती हैं। दो दिन पूर्व ही उसने सफाई की और ताला लगाकर चली गई। शुक्रवार सुबह दस बजे के करीब जब वह घर में फिर से सफाई के लिए आई तो देखा कि मेन दरवाजे का लाक टूटा है। इसके बाद जब वह घर के अंदर गई तो होश फाख्ता हो गए। कपड़े बिखरे पड़े थे और अलमारी के साथ-साथ ट्रंक भी खुला था। उसने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके पर आकर छानबीन की। इस दौरान चोर की जैकेट भी घर से ही बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि सोने का हार और पंद्रह हजार रुपये गायब हैं। अन्स सामान के बारे में उसे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें