फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बाइक सवार तीन लोगों ने रोकी कार, फिर वाहन को लेकर हो गए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सहसवां मोड़ के नजदीक सोमवार रात को बाइक सवार तीन लोगों ने एक कार को रोकने के बाद उसे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात साढ़े दस बजे के करीब लखनपुर से जम्मू की तरफ जा रही अल्टो कार (जेके 05जी- 0213) को एक बाइक पर आए तीन लोगों ने रोका। इसके बाद जबरदस्ती कार को लेकर फरार हो गए।
कार चालक अरशद अली निवासी निवासी जंद्रा ने जानकारी नजदीकी पुलिस चौकी पर दी। उसने बताया कि वह अपने दोस्त बंटी कुमार निवासी झज्जर कोटली के साथ लखनपुर से आ रहा था। इस दौरान रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन्हें रोका। इसके बाद कार लेकर भाग गए। एक आरोपी कार लेकर, जबकि दो बाइक पर गए।
विज्ञापन

एसएचओ अमित सांगड़ा ने बताया कि धारा 341, 382 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। मामला आपसी लेनदेन का भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें