फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में लदे 16 मवेशी मुक्त करवाए, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/रामकोट। जिला पुलिस ने पशु तस्करों पर शिकंजा सकते हुए 16 मवेशियों को मुक्त कराया। मवेशियों को ले जा रहे ट्रक को जब्त कर लिया गया है जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने हाईवे पर सिविल अस्पताल के पास नाका लगाया था। इस दौरान पंजाब से आ रहे ट्रक (जेके 02 एएच-5977 को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। नाका देखकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वाहन की जांच की तो उसमें 16 मवेशी लदे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामकोट पुलिस ने भी बुधवार सुबह करीब पांच बजे धार रोड पर अवैध तरीके से ले जाए जा रहे सात मवेशियों को मुक्त करवाया। पूछताछ करने पर तस्कर ने स्वीकार किया कि वह इन मवेशियों को श्रीनगर ले जा रहा था। चौकी प्रभारी यशपाल शर्मा ने बताया कि पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान डिगां अंब के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें