फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से धंसा है सड़क का 200 मीटर हिस्सा, नहीं की मरम्मत

विज्ञापन
डिंगी सिंबली से संगेड को जाने वाली सड़क का एक किनार धंस गया है। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। डिंगी सिंबली से गढ़ गांव को जाती सड़क के 200 मीटर हिस्से का किनारा धंस जाने से हादसे का डर बना हुआ है। कई बार लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाने के बावजूद सड़क ठीक नहीं की गई। क्षेत्रवासी देवेंद्र सिंह, मधुराज, पवन सिंह, राजेश सिंह, पंकज सिंह आदि ने बताया कि एक माह पहले बारिश होने से कल्लौ मोड़ के पास सड़क का 200 मीटर हिस्सा खिसक गया है, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही रुक गई है। छोटे वाहन या फिर दोपहिया वाहन ही गुजर सकते हैं, क्योंकि सड़क आठ फुट चौड़ी ही रह गई है। आने वाले दिनों में बरसात शुरू हो जाएगी, जिससे सड़क का बाकी किनारा भी धंस सकता है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की कि जल्द टूटी सड़क के किनारे पर क्रेट लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें