कठुआ। जिले के में पिछले चौबीस घंटों में अलग-अलग हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका उपचार जीएमसी कठुआ में जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहला मामला बसोहली महानपुर का है। बुधवार की दोपहर को हुए सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार 34 वर्षीय व्यक्ति अपनी अनियंत्रित बाइक से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बसोहली में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी कठुआ में रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान अब्दुल मजीद पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी फिंतर बिलावर के रूप में हुई है, जबकि दूसरा मामला बुधवार की देर शाम राजबाग क्षेत्र के बंदौर गांव का है, जहां 32 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद सदीक पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी खानपुर मढ़ीन किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। तीसरा मामला बुधवार के शाम शहर से सटे औद्योगिक क्षेत्र मरोली का है। इसमें दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 67 वर्षीय व्यक्ति और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रंजीत सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी जगतपुर लखनपुर और राहुल शर्मा पुत्र प्रेम चंद निवासी मरोली कठुआ के रूप में हुई है। उनका जीएमसी कठुआ में उपचार जारी है। एक अन्य मामला बीती बुधवार को हटली मोड़ कठुआ का है। इसमें एक 50 वर्षीय राहगीर को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया गया। घायल की पहचान रविंद्र सिंह पुत्र महान सिंह निवासी अमृत विहार कॉलोनी गोविंदसर मोड़ के रूप में हुई है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।