फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 35 पशुओं को बचाया, दो वाहन किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला पुलिस ने बसंतपुर और लखनपुर इलाके में दो अलग-अलग मामलों में 35 पशुओं को तस्करों से मुक्त करवाते हुए दो ट्रकों को भी जब्त किया है।
विज्ञापन

लखनपुर पुलिस थाने की टीम ने नए टोल प्लाजा के पास नाका जांच के दौरान पंजाब की ओर से आ रहे ट्रक नंबर पीबी02सीसी-8076 को जांच के लिए रोका। पुलिस ने बताया कि ट्रक को गुरप्रीत सिंह निवासी कलानौर तहसील बटाला जिला गुरदासपुर चला रहा था। ट्रक पंजाब से कश्मीर की ओर जा रहा था। इसमें जांच के दौरान 18 पशु बेरहमी से लदे पाए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें मुक्त करवाते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थाना लखनपुर में मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में थाना लखनपुर की एक अन्य पुलिस टीम ने बसंतपुर क्षेत्र में ट्रक नंबर जेके08एफ-2385 को जांच के लिए रोका। ट्रक को पंजाब से धार रोड की ओर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। इसे बसंतपुर के पास रोक लिया गया। वाहन में बेरहमी से 17 गोवंश लदे हुए पाए गए, जिन्हें बचाया गया। ट्रक को मौके पर ही जब्त कर लिया गया है। इस संदर्भ में भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें