हीरानगर। हाईवे पर लौंडी मोड में नाके के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 16 मवेशियों को मुक्त कराया और मौके पर ही दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अरुण कौल की टीम ने नाके पर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान एक ट्रक नंबर यूपी19टी 1467 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान इसमें से 16 मवेशी बरामद किए गए, जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे।
पुलिस टीम ने मौके पर ही ट्रक चालक और सहचालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान शमीम निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश और मुनीर नवासी जीरो मोड रियासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।